समाज गौरव सम्मान से अलंकृत हुए सौरभ नामदेव
बिलासपुर। पत्रकारिता, मीडिया उद्यमिता एवं जनसरोकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए UNITED NEWS OF ASIA (UNA) के संस्थापक सौरभ नामदेव को बिलासपुर के सरकंडा स्थित नामदेव समाज भवन में आयोजित “संत नामदेव अलंकरण समारोह” में “समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ, जिला इकाई बिलासपुर एवं श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर द्वारा आयोजित समारोह में सौरभ नामदेव को सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके कार्यों एवं उपलब्धियों को सराहा गया।
कोरोना काल में मोबाइल फोन और अकेले प्रयास से शुरू हुआ उनका मीडिया सफर आज छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंचने वाले क्षेत्रीय मीडिया नेटवर्क के रूप में विकसित हो चुका है।
सौरभ नामदेव युवा पत्रकार, मीडिया उद्यमी एवं लेखक के रूप में भी पहचान बना चुके हैं। उनकी पुस्तक “मोर मान, मोर कबीरधाम” के माध्यम से कबीरधाम के इतिहास, पहचान और विरासत को संजोने का प्रयास किया गया है। वर्ष 2026 में उन्हें “चाणक्य नेशनल लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड” से भी सम्मानित किया जा चुका है।
- सम्मान मिलने पर सौरभ नामदेव ने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ समाज की युवा प्रतिभाओं, संघर्ष और उद्यमशीलता का सम्मान बताया। समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।




