KawardhaChhattisgarh

नगर पालिका ने जारी किए निर्देश, दुकान खुली मिलने पर होगी कार्रवाई

कवर्धा में जन्माष्टमी पर बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें

कवर्धा में जन्माष्टमी पर बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें

नगर पालिका ने जारी किए निर्देश, दुकान खुली मिलने पर होगी कार्रवाई

IMG 20260818 214740 1

कवर्धा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पालिका परिषद कवर्धा ने नगर पालिका क्षेत्र में संचालित सभी पशुवध गृह एवं मांस-मटन बिक्री दुकानों को 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन नगर क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सभी संबंधित दुकान संचालकों को निर्धारित तिथि पर दुकानें बंद रखने और किसी भी प्रकार से मांस-मटन का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान यदि कोई दुकान खुली पाई जाती है या प्रतिबंध के बावजूद मांस-मटन की बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन ने सभी मांस-मटन विक्रेताओं से निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पर्व के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर पालिका द्वारा आवश्यक निगरानी भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page