कवर्धा विधानसभा में उत्साह से मनाया जा रहा तीजा तिहार, विधायक विजय शर्मा की पहल से महिलाओं ने लिया हिस्सा
कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया जा रहा तीजा तिहार
विधायक विजय शर्मा की पहल पर विभिन्न मंडलों में हो रहे आयोजन, महिलाओं ने पारंपरिक खेलों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कवर्धा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और पारिवारिक भावनाओं से जुड़े तीजा तिहार को लेकर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कवर्धा विधायक विजय शर्मा की पहल पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में तीजा तिहार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 8 अगस्त को भाजपा कवर्धा ग्रामीण मंडल के भाजपा परिवार की महिलाओं के लिए जी श्याम पैलेस में रंगारंग तीजोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और पारंपरिक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रश्मि शर्मा ने महिलाओं के साथ मनाया तीजोत्सव
तीजोत्सव कार्यक्रम में विधायक विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं के साथ तीजोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम में सहभागिता की और पर्व की खुशियां साझा कीं।
विधायक विजय शर्मा ने तीजोत्सव के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के भाजपा परिवार एवं कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पारंपरिक खेलों में महिलाओं ने दिखाया बढ़ चढ़कर उत्साह
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोक जीवन से जुड़े विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने इन गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता महिलाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महिलाओं के सम्मान और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने विशेष की पहल
श्रीमती रश्मि शर्मा ने कहा कि तीजा तिहार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह महिलाओं के स्नेह, समर्पण और पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरत अभिव्यक्ति है।
उन्होंने कहा कि विधायक विजय शर्मा की मंशा है कि क्षेत्र की महिलाएं अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़कर इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाएं। विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में तीजा तिहार के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ जोड़ना, आपसी संवाद और भाईचारे को बढ़ावा देना तथा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति एवं लोक खेलों को आगे बढ़ाना है।
महिलाओं ने किया विधायक विजय शर्मा का आभार
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने तीजा तिहार के सामूहिक आयोजन को लेकर खुशी जताई। खिलेश्वरी साहू, सुखबती पटेल, मोंगरा पटेल और नीतू शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
वहीं दशोदा साहू, रोशनी साहू और पुष्पा चन्द्रवंशी ने कहा कि तीज के अवसर पर एक-दूसरे से मिलना, पारंपरिक खेलों में शामिल होना और साथ मिलकर पर्व मनाना विशेष खुशी का अनुभव है। महिलाओं ने विधायक विजय शर्मा की पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती विजयलक्ष्मी, श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी, श्रीमती सविता ठाकुर, श्रीमती सत्विंदर पाहुजा, श्रीमती निशा साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ तीजा तिहार की खुशियां साझा कीं और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति एवं लोक परंपराओं को सहेजने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: खिलेेश्वर सिन्हा
KT CHHATTISGARH NEWS
मोबाइल: 8889540664





