संत रविदास जी के विचारों को जीवन में आत्मसात कर समरस समाज का निर्माण करें — डॉ. वीरेन्द्र साहू
संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर पिपरिया मंडल में निकली कलश वंदन यात्रा

पिपरिया, कवर्धा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत पिपरिया मंडल में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू शामिल हुए।
कलश वंदन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के उपरांत संत रविदास मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का स्मरण एवं नमन किया गया।
डॉ. विरेन्द्र साहू
इस अवसर पर डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि संत रविदास महाराज जी ने समाज को समानता, भाईचारे, सेवा और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और उनकी वाणी आज भी समाज को जोड़ने तथा भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि संत रविदास जी के विचारों को केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और जीवन में आत्मसात करते हुए समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।
संत रविदास जी का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश है। समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया जा रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्रवंशी, महामंत्री दिनेश चंद्रवंशी, लोकेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, उपाध्यक्ष उरेंद्र साहू, विधायक प्रतिनिधि खेमराज साहू, बालुक चंद्रवंशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सविता साहू, झम्मन जायसवाल, महेतरू कश्यप, झगराम साहू, अजय चंद्रवंशी, सालू शर्मा, पूनाराम अहिरवार, शैलेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास महाराज जी के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज में आपसी भाईचारे एवं एकता को और मजबूत करना रहा।
—
रिपोर्ट — खिलेश्वर सिन्हा
मो. 8889540664
KT CHHATTISGARH NEWS




