कबीरधामछत्तीसगढ़

सिंघनपुरी में खेतों के पास दिखा तेंदुआ, वन-पुलिस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

रायपुर से पहुंची विशेषज्ञ टीम ने ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से पकड़ा, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भोरमदेव अभयारण्य भेजा गया

सिंघनपुरी में खेतों के पास दिखा तेंदुआ, वन-पुलिस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

 

रायपुर से पहुंची विशेषज्ञ टीम ने ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से पकड़ा, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भोरमदेव अभयारण्य भेजा गया

IMG 20260910 WA0013

कवर्धा, वन मंडल कवर्धा के अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी में गुरुवार सुबह खेतों के बीच मार्ग के समीप तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग ने पुलिस विभाग के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया किया।

 

वन मंडल अधिकारी श्री निखिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में उप वन मंडल अधिकारी कवर्धा, परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा एवं भोरमदेव अभयारण्य, थाना प्रभारी कवर्धा एवं राजनवागांव सहित वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

 

टीम ने सबसे पहले ग्रामीणों को आवश्यक समझाइश देकर भीड़ को नियंत्रित किया और क्षेत्र की घेराबंदी की। इस दौरान मानव सुरक्षा के साथ-साथ वन्यप्राणी की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया।

IMG 20260910 WA0013 1

तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए रायपुर से विशेषज्ञों एवं वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। विशेषज्ञ दल के मौके पर पहुंचने के बाद परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक आकलन किया गया। इसके बाद दोपहर 1:42 बजे ट्रैंक्विलाइजर डार्ट की सहायता से तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

 

प्रारंभिक परीक्षण में तेंदुए की उम्र लगभग 8 वर्ष आंकी गई है। वन्यप्राणी चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया। इसके बाद तेंदुए को आगामी उपचार एवं निगरानी के लिए भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य ले जाया गया है।

वन विभाग के अनुसार पूर्णतः स्वस्थ पाए जाने के बाद तेंदुए को नियमानुसार उसके सुरक्षित प्राकृतिक आवास में पुनः छोड़ा जाएगा।

वन विभाग सफल रेस्क्यू अभियान में ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वन्यप्राणी दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और न ही भीड़ एकत्रित करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग अथवा पुलिस विभाग को सूचना दें।

 

वन विभाग ने कहा कि मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व और वन्यजीव संरक्षण के लिए विभाग लगातार प्रतिबद्ध है।

 

 

रिपोर्ट — खिलेश्वर सिन्हा

मो. 8889540664

KT CHHATTISGARH NEWS

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page