कबीरधामछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

पंडरिया में गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

पंडरिया में गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

पंडरिया। सावन के द्वितीय सोमवार से शुरू हुई विधायक भावना बोहरा और करीब 600 कांवड़ यात्रियों की 151 किलोमीटर की अमरकंटक-भोरमदेव कांवड़ पदयात्रा पांचवें दिन पंडरिया पहुंची। ग्राम मोहतरा से कांवड़ियों ने भक्ति-भजन और ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ यात्रा आगे बढ़ाई।

IMG 20260814 WA0005

पंडरिया नगर में विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त उमड़े। क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा एवं बाजे-गाजे के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

यात्रा के दौरान कांवड़ियों ने ग्राम डोंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में माँ नर्मदा के पवित्र जल से जलाभिषेक किया और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विधायक भावना बोहरा और कांवड़ यात्रियों से फोन पर बातचीत कर उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उनकी शुभकामनाओं से कांवड़ियों में उत्साह और बढ़ गया।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह यात्रा केवल 151 किलोमीटर की पदयात्रा नहीं, बल्कि आस्था, संकल्प और जन-जन के स्नेह से जुड़ा आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा का पावन जल लेकर भोरमदेव धाम पहुंचने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है और 16 अगस्त को भोरमदेव में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।

उन्होंने यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा किए जा रहे आत्मीय स्वागत और सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page