पंडरिया की ‘लक्ष्य’ कोचिंग का कमाल, 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता
पंडरिया | KT छत्तीसगढ़ न्यूज
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर’ के 7 विद्यार्थियों ने इस वर्ष NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

लक्ष्मण
सफल विद्यार्थियों में वेदांत कुमार साहू, राहुल मरकाम, यामिनी देवांगन, दुजराम मरकाम, उमा भोई, सोमी चंद्राकर और लक्ष्मण शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों ने निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से तैयारी कर यह सफलता प्राप्त की।
राहुल मरकाम

विधायक भावना बोहरा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल सात विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि पूरे पंडरिया की मेहनत, विश्वास और सपनों की जीत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की होती है। इसी उद्देश्य से ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ की शुरुआत की गई थी।
वेदांत साहू

उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटर में आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को IIT-JEE, NEET और CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और कोचिंग पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
विधायक ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ जैसी पहलें भी इसी दिशा में शुरू की गई हैं, ताकि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में ‘लक्ष्य’ कोचिंग से और अधिक विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करेंगे।
KT CHHATTISGARH NEWS





