ChhattisgarhKawardhaकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबेमेतराभारतमध्यप्रदेशराजनांदगांवरायपुरलोहारा

12 दिसम्बर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे मेडिकल कॉलेज की शिला स्थापना

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले – “कबीरधाम में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया युग शुरू होने जा रहा है”

12 दिसम्बर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे मेडिकल कॉलेज की शिला स्थापना

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले – “कबीरधाम में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया युग शुरू होने जा रहा है”

IMG 20251210 WA0015

कवर्धा।

कबीरधाम जिले को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को ग्राम घोटिया में कबीरधाम मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूजित शिला की स्थापना करेंगे।

IMG 20251211 WA0025

✔ 40 एकड़ भूमि आवंटित

✔ 306 करोड़ रुपए की स्वीकृति

✔ अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मेडिक कॉलेज

 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 40 एकड़ भूमि आबंटित की गई है और 306 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। यह कॉलेज राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्मित होगा, जिसमें आधुनिक तकनीकी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

IMG 20251211 WA0024

🌟 जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

मेडिकल कॉलेज बनने से कबीरधाम जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं और आधुनिक उपचार की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित होगी। गंभीर बीमारियों के लिए अब दूर शहरों की निर्भरता कम होगी।

 

🌟 युवाओं और स्थानीय लोगों को नए अवसर

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज स्थापना से जिले में विकास का नया अध्याय खुलेगा। युवाओं को चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अनेक अवसर मिलेंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और कौशल विकास को भी गति मिलेगी।

 

🌟 भूमिपूजन को लेकर उत्साह

जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर भारी उत्साह है। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं में उम्मीद है कि यह परियोजना कबीरधाम को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page