कबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाराजनीतिरायपुर

कबीरधाम में सामुदायिक भूमि पर भव्य वृक्षारोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मिली नई गति

कबीरधाम में सामुदायिक भूमि पर भव्य वृक्षारोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मिली नई गति

कवर्धा | 2 जुलाई 2026

IMG 20260703 WA0005

कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम गंडई खुर्द में विकसित भारत VB G RAM G योजना के शुभारंभ अवसर पर जिला प्रशासन, उद्यानिकी विभाग एवं छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग एक हेक्टेयर सामुदायिक भूमि पर आम, कटहल, अमरूद, नींबू, जामुन, करौंदा, कदम, गुलमोहर और सीताफल सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

IMG 20260703 WA0004

कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, वीबी-जी राम जी के कमिश्नर तरण प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर गोपाल वर्मा, डीएफओ निखिल अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

IMG 20260703 WA0007

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम में एग्रीकॉन समिति के सदस्यों, स्वयंसेवकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया।

https://youtube.com/shorts/thxQ_g5EGYI?si=vMyGpSeUfWS8Xjb7

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page