कबीरधामछत्तीसगढ़

स्कूली बच्चों से भरी ओवरलोडिंग गाड़ियों पर रेंगाखार पुलिस की कार्रवाई, 3 वाहनों पर ₹7,500 का जुर्माना

स्कूली बच्चों से भरी ओवरलोडिंग गाड़ियों पर रेंगाखार पुलिस की कार्रवाई, 3 वाहनों पर ₹7,500 का जुर्माना

कबीरधाम। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेंगाखार पुलिस ने निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करने वाले तीन वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों वाहनों पर कुल ₹7,500 का जुर्माना लगाया

IMG 20261013 WA0027

पुलिस के अनुसार, रेंगाखार थाना क्षेत्र में सवारी वैन और स्कॉर्पियो सहित तीन वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने वाहनों को रुकवाया और चालकों को ओवरलोडिंग से होने वाले संभावित खतरों के बारे में समझाइश दी।

IMG 20261013 WA0030

तीन वाहनों पर अलग-अलग जुर्माना

कार्रवाई के दौरान एक वाहन पर ₹2,400, दूसरे पर ₹2,700 और तीसरे वाहन पर ₹2,400 का जुर्माना लगाया गया। बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

अभिभावकों से भी की अपील

कबीरधाम पुलिस ने वाहन चालकों और अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों में निर्धारित क्षमता का पालन सुनिश्चित करें। अभिभावक भी वाहन की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दें तथा क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले वाहनों में बच्चों को भेजने से बचें।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

KT CHHATTISGARH NEWS खिलेश्वर सिन्हा | 8889540664

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page