कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम में बायोमेट्रिक अटेंडेंस से होगा वेतन भुगतान, सीईओ ने जारी किए निर्देश

अप्रैल 2026 से लागू होगा नया सिस्टम, समय पर उपस्थिति अनिवार्य

कबीरधाम में बायोमेट्रिक अटेंडेंस से होगा वेतन भुगतान, सीईओ ने जारी किए निर्देश

अप्रैल 2026 से लागू होगा नया सिस्टम, समय पर उपस्थिति अनिवार्य

कवर्धा |

जिला पंचायत कबीरधाम में शासकीय कार्यों में तेजी और कसावट लाने के उद्देश्य से सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नया निर्देश जारी किया है। इसके तहत अप्रैल 2026 से वेतन भुगतान ऑनलाइन बायोमेट्रिक अटेंडेंस के आधार पर किया जाएगा।

सीईओ ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी कार्यालयों में आधार आधारित बायोमेट्रिक ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली लागू की जा रही है। इसी क्रम में जिला पंचायत कार्यालय में भी यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

निर्देशानुसार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुबह 10:00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज करना अनिवार्य होगा। सीईओ ने स्पष्ट किया कि चालू माह अप्रैल से वेतन का भुगतान इसी अटेंडेंस रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाई जा सके।

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page