KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबेमेतराराजनीतिरायपुर

नवीन बाजार में अतिक्रमण पर नगर पालिका सख्त, तय स्थल से बाहर दुकान लगाने वालों को दी समझाइश

नवीन बाजार में अतिक्रमण पर नगर पालिका सख्त, तय स्थल से बाहर दुकान लगाने वालों को दी समझाइश

IMG 20260903 WA0008

कवर्धा। नवीन बाजार क्षेत्र में सड़क पर अतिरिक्त बांस-बल्ली लगाकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरूतेग बहादुर चौक से रेवाबंद मार्ग एवं विंध्यवासिनी मार्ग तक सड़क किनारे व्यवसाय के कारण आवागमन और यातायात बाधित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

 

नगर पालिका, जिला प्रशासन एवं यातायात प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में पूर्व में अतिक्रमण हटाकर व्यवसायियों के लिए दुकान लगाने के स्थान चिन्हांकित और निर्धारित किए गए थे। इसके बावजूद कुछ व्यवसायियों द्वारा दोबारा निर्धारित सीमा से बाहर दुकानें लगाई जा रही थीं।

IMG 20260903 WA0005

मौके पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने संबंधित व्यवसायियों को चिन्हांकित स्थल के भीतर ही व्यवसाय करने की समझाइश दी। साथ ही सड़क पर बांस-बल्ली, सामान या अन्य सामग्री रखकर यातायात बाधित नहीं करने की चेतावनी दी गई।

IMG 20260903 WA0006

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि निर्धारित स्थल से बाहर व्यवसाय करने या सड़क बाधित करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page