शहद प्रसंस्करण केंद्र बोड़ला का निरीक्षण करने पहुंचा अरुणाचल प्रदेश का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

कवर्धा – दिनांक 05 मई 2026 को जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन, कवर्धा अंतर्गत शहद प्रसंस्करण केंद्र, बोड़ला में अरुणाचल प्रदेश वन विभाग के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का आगमन हुआ।

प्रतिनिधिमंडल में श्री नालोंग मिजे (अध्यक्ष, अरुणाचल प्रदेश वन निगम लिमिटेड), श्री चौ जिंगनु नामचूम (विधायक, नामसाई), श्री टी. जी. बाकि (उपाध्यक्ष, अरुणाचल प्रदेश वन निगम लिमिटेड) एवं श्री पी. सुब्रमण्यम (प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरुणाचल प्रदेश) शामिल रहे।

आगमन पर वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल द्वारा प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्हें शहद प्रसंस्करण केंद्र का विस्तृत भ्रमण कराया गया, जहां कच्चे शहद के संग्रहण, गुणवत्ता परीक्षण, भंडारण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, लेबलिंग एवं विपणन की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र में कार्यरत समूह सदस्यों के परिश्रम एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु अरुणाचल प्रदेश वन निगम लिमिटेड की ओर से ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
इस अवसर पर श्री किर्तिवर्धन सुखदेवे (उपप्रबंध संचालक, जिला यूनियन कवर्धा), श्री विप्लव बोरकर (परिक्षेत्राधिकारी, कवर्धा), श्री शोएब खान (मैनेजर, प्रसंस्करण संघ मुख्यालय, नवा रायपुर) एवं श्री कुलदीप पटेल (मैनेजर, वनधन विकास केंद्र, कवर्धा) सहित समूह सदस्य एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।





