कबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबेमेतरारायपुर

चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री रोकने कबीरधाम पुलिस का बड़ा अभियान, 07 कबाड़ी दुकानों पर छापा

चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री रोकने कबीरधाम पुलिस का बड़ा अभियान, 07 कबाड़ी दुकानों पर छापा

IMG 20260617 WA0002

कवर्धा। जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कवर्धा शहर स्थित 07 कबाड़ी दुकानों में छापामार कार्रवाई कर सघन जांच की।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह तथा अमित पटेल के मार्गदर्शन में एसडीपीओ आशीष शुक्ला और थाना प्रभारी योगेश कश्यप के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान दुकानों में रखे कबाड़, खरीद-बिक्री के दस्तावेजों एवं अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कबाड़ी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का संदिग्ध या चोरी का सामान न खरीदें और खरीदी गई सामग्री का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। साथ ही सामग्री बेचने वाले व्यक्तियों की पहचान संबंधी जानकारी भी संधारित करने को कहा गया।

IMG 20260617 WA0006

एसडीपीओ आशीष शुक्ला ने बताया कि चोरी के माल की खरीदी-बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

कबीरधाम पुलिस का यह अभियान चोरी के माल के खपाने के रास्तों को बंद कर जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

KT CHHATTISGARH NEWS | कवर्धा

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page