कबीरधाम

प्रधानमंत्री आवास 1.0 के अधूरे मकान 30 सितंबर तक करें पूर्ण, CMO ने दिए निर्देश

निर्माणाधीन आवासों का CMO नारायण साहू ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और सतत मॉनिटरिंग पर जोर

प्रधानमंत्री आवास 1.0 के अधूरे मकान 30 सितंबर तक करें पूर्ण, CMO ने दिए निर्देश

 

निर्माणाधीन आवासों का CMO नारायण साहू ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और सतत मॉनिटरिंग पर जोर

IMG 20260911 WA0017

कवर्धा। नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आवासों की प्रगति, गुणवत्ता और मौके पर निर्माण की स्थिति का जायजा भी लिया।

 

सीएमओ नारायण साहू ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक और शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पूर्ण कराए जाएं।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 की मिशन अवधि के अंतर्गत प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने की अंतिम समय-सीमा 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि के बाद अपूर्ण आवासों के लिए राज्य शासन की ओर से वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित हितग्राही स्वयं जिम्मेदार होंगे।

IMG 20260911 WA0018

अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों पर भी होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 के तहत निर्माणाधीन आवासों का जायजा लिया गया। वार्ड क्रमांक 17 में मनोज कुमार लहरे पिता सरजू लहरे, श्रीमती गिरजा बाई पति राजेन्द्र भट्ट, श्रीमती संगीता निषाद पति परदेशी और श्रीमती गंगोत्री मल्हा पति सोनू मल्हा, वार्ड क्रमांक 09 में श्रीमती प्रतिमा पारधी पति चंद्रिका पारधी तथा वार्ड क्रमांक 18 में श्रीमती यशोदा सोनवानी पति लुकुस के आवासों का निरीक्षण किया गया।

 

सभी संबंधित हितग्राहियों को समझाइश दी गई कि वे 30 सितंबर 2026 तक अपने अपूर्ण आवासों का निर्माण पूरा करें। निर्धारित समय-सीमा में आवास पूर्ण नहीं होने पर शासन द्वारा पूर्व में प्रदाय की गई राशि की वापसी के लिए कार्रवाई प्रस्तावित की जा सकती है।

 

इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों के नाम विलोपित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

सीएमओ नारायण साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इसलिए प्रत्येक निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और शासन के निर्धारित मापदंडों का पालन आवश्यक है।

 

उन्होंने उपअभियंता शिवकुमार गर्ग एवं आवास प्रेरक सत्येन्द्र कौशिक को योजना के तहत चल रहे सभी निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही हितग्राहियों से नियमित संपर्क कर आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी लेने और निर्माण से जुड़ी समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

 

सीएमओ ने स्पष्ट किया कि केवल कागजी प्रगति के बजाय मौके पर वास्तविक निर्माण की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।

रिपोर्ट — खिलेश्वर सिन्हा

मो. 8889540664

KT CHHATTISGARH NEWS

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page